रामनवमी पर अवकाश घोषित होने पर मुख्यमंत्री को विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया आभार
पिथौरा - रायपुर उत्तर विधायक पुरदंर मिश्रा ने सभी सनातनी रामभक्तों की आस्था का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को 06 मार्च 2024 को आवेदन प्रेषित किया था कि 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए ।
सवेंदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मांग पर अमल करते हुए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है । अवकाश की घोषणा करने पर रायपुर उत्तर विधायक आदरणीय पुरन्दर मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव से को उनके निवास जाकर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया । इसकी जानकारी मिलने पर पिथौरा रामनवमी उत्सव समिति के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने हर्ष जताया व कहा कि अवकाश होने पर सभी वर्ग के लोग व स्कूली बच्चे भी पिथौरा में हर वर्ष की भांति होने वाले रामनवमी उत्सव , आकर्षक रैली में भाग लेकर रामभक्ति में लीन हो सकते है । ज्ञात है कि विगत कुछ वर्षों से पिथौरा में राम भक्तो व नगरवासियों के द्वारा आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में राम नवमी कार्यक्रम बड़े ही ऐतिहासिक रूप से मनाया जाता है जिसमे दिल्ली , हरियाणा से कलाकार रोड शो में आकर पूरे नगर का माहौल राम मय कर देते है । अवकाश घोषित होने पर पिथौरा रामनवमी समिति व हिन्दू संघठनो ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व विधायक पुरन्दर मिश्रा का आभार व्यक्त किया ।

0 Comments