*सात दिवस के भीतर सड़क निर्माण शुरू करो या फिर उग्र आंदोलन को रहो तैयार*
Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट बेलगहना......
सशक्त नारी महासंघ ग्राम संगठन कोनचरा के महिलाओं ने, लचर और उदासीन रवैये से कोनचरा बेलगहना रोड निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग से कराया जा रहा है जिससे नाराज महिला संगठन के बहनो ने बेलगहना तहसीलदर को लिखित ज्ञापन सौंपा गया. कड़ी धुप और गर्मी की परवाह छोड़ ज्ञापन सौंपने पहुंची महिला संगठन की बहनों ने ज्ञापन में कहा है कि सात दिवस के अंदर रुके सड़क कार्य को चालू करें अन्यथा उग्र आंदोलन या चक्का जाम करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी खराब रोड से आए दिन दुर्घटना होती रहती है तथा क्षेत्र की जनता में आक्रोश फैला है पूर्व में भी प्रतिनिधियों के द्वारा अवगत कराया गया फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ऐसे में लोग चक्का जाम करने को मजबूर है।
सर्वविदित है की बेलगहना कोंचरा मार्ग को लेकर लगातार कछुआ चाल अपनाया जा रहा है बताया जा रहा है की इस माह ही कार्य पूर्ण करने की अवधि तय है देखने वाली बात यह होगी की जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के बाद अब इन महिला संगठन की बहनो की कोई सुनवाई होती है अथवा नजरअंदाज कर दिया जाता है कुछ भी हो पर जमीन पर जनता परेशान हैं।



0 Comments