Ticker

6/recent/ticker-posts

Gariyaband: 30 मार्च दो राज्य के पुलिस की शराब रोकने हुयी थी बैठक 2 अप्रैल को छग सीमा पर 25 किलो गांजा जप्त*

*30 मार्च दो राज्य के पुलिस की शराब रोकने हुयी थी बैठक 2 अप्रैल को छग सीमा पर 25 किलो गांजा जप्त*


*देवभोग पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कारवाई आरोपी ओडिशा सीमा को आसानी से कर पहुंचे थे छग सीमा



गरियाबंद --बीते मंगलवार की रात छग पुलिस को धर्मगढ सीमा चेकपोस्ट पर गांजा तस्करी मामले पर बड़ी सफलता मिली है देवभोग पुलिस ने ओडिशा के दो गांजा तस्कर को 25किलो गांजा के साथ रंगे हाथ उस समय दबोच लिया जब आरोपी मादक द्रव्य गांजा को खपाने छग की सीमा पार कर रहे थे ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साइबर सेल गरियाबंद और देवभोग पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी ओडिशा धर्मगढ की और से दो लोग अपाचे दुपहिया वाहन से गांजा छग की ओर तस्करी कर रहे हैं इस आधार पर देवभोग पुलिस गवाह टुना बारिक,और विजय यादव को तलब कर सीमा पर  साईबर सेल के साथ आरोपी के ताक पर मौजुद थे जहां रात को तस्करी करते दबोच लिये गये।


*चेकपोस्ट होकर पहुंचे थे आरोपी ओडिशा पुलिस को पता भी ना चल सका*


दिलचस्प बात ये है की गांजे के तस्करी करने वाले ओडिशा के दो आरोपी छग सीमा से महज 100 मीटर पर स्थित ओडिशा चेकपोस्ट पार कर पहुंचे थे।बाईक सवार इन मादक द्रव्य तस्कर की ओडिशा पुलिस को भनक भी नहीं लगा।वरना ओडिशा चेकपोस्ट पर ही दबोच लिये जाते तब एक कारवाई ओडिशा पुलिस के खाते पर चढ़ जाता।


*करीबन साढ़े तीन लाख का गांजा जप्त करने का श्रेय छग पुलिस को*


25 किलो गांजे को नीले बोरी में रख छग की ओर आ रहे दो आरोपी विक्रम मेहेर और राधामाधव मेहेर कालाहांडी जिला के जुनागढ़ थाना के नकटीगुडा के बताये जा रहे हैं।पुलिस के कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी हड़बड़ा गये  और जहां ओडिशा पुलिस इस कारवाई पर चुक गयी वहां छग पुलिस को कारवाई का श्रेय मिला। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ाये गये अवैध गांजे का किमत 3 लाख 50 हजार रूपये है।


*नारकोटिक्स एक्ट के तहत कारवाई, संयुक्त टीम में ये थे शामिल*


देवभोग पुलिस और गरियाबंद साइबर सेल की संयुक्त कारवाई में देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावडे सहित तीन प्रधान आरक्षक और साइबर सेल गरियाबंद के निरीक्षक पवन वर्मा सहित चार आरक्षक और एक नगर सैनिक शामिल थे।आरोपी को पकड़ने के बाद देवभोग पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत कारवाई कर जेल भेजा।

Post a Comment

0 Comments