Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: छात्रों ने रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया*

*छात्रों ने रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया*




दुर्गूकोंदल । प्राथमिक  शाला एंव माध्यमिक शाला महेन्द्रपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत छात्रों ने  रैली निकालकर मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए  प्रेरित किया वहीं अपने पालकों को अनुरोध पत्र लिखकर सशक्त देश के लिए मतदान का महत्व बताते हुए मतदान करने की अपील की। सभी छात्र-छात्राओं के अनुरोध-पत्र लिखने के बाद अपने पालकों के पास पहुंचकर उनसे हस्ताक्षर कराकर स्कूल में अपने कक्षा शिक्षक के पास जमा किए। कार्यक्रम में देवाराम कोठरे, देवीलाल मण्डावी , सुखूराम  नेताम रविशंकर साहू सुमित्रा कोठारे, जितेश्वरी देरेन्द्र, लीना नेताम, आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments