*आदिवासी संस्कृति को बचाए रखने गोंड समाज एकजुट*
दुर्गुकोंदल 8 अप्रैल 2024 आदिवासी समाज के रीति-रिवाजों और संस्कृति को बचाए रखने के लिए गोंड़ समाज एकजुट है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर 11 सर्किल बनाकर समाजजनों में जिम्मेदारी बांटी गई है। रविवार को इन सभी की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान अपने सामाजिक-पारंपरिक जीवनयापन, रीति-नीति, बोली- भाषा पर बाहरी परिवेश का दुष्प्रभाव, कुरीतियों से बचने व परंपराओं को सहेजने पर चर्चा हुई। इसे लेकर कुछ नियम भी बनाए गए हैं। बैठक बुलाने का मेन उद्देश्य इन नियमों का सख्ती से पालन करवाना है।
तय हुआ है कि नियमावली को प्रभावशील बनाने के लिए सर्कल कोड़ेकुर्से के आश्रित 15 गांवों और सर्कल सुरुंगदोह के आश्रित 18 गांवों में फिलहाल फोकस किया जाएगा। इस दौरान गोड़ समाज ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश दुग्गा, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष जगतराम दुग्गा, सचिव बाबूलाल कोला, लालू पुड़ो, हीरासिंग कोमरा, बहादुर तुलावी, बिश्रामसिंग उसेंडी, सुशील दुग्गा, दुर्जनसिंग उयका, मुकेश गावड़े, बिशन बोगा, धनसाय दुग्गा, सरपंच फत्तेसिंग मरकाम, सरपंच भावसिंग मड़ावी आदि मौजूद रहे।

0 Comments