Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: राजनांदगांव थाना घुमका द्वारा अवैध शराब बिक्री पर लगातार की जा रही हैं कार्यवाही

राजनांदगांव थाना घुमका द्वारा अवैध शराब बिक्री पर लगातार की जा रही हैं कार्यवाही


 भारी मात्रा में अवैध शराब को घुमका पुलिस ने किया बरामद


आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब परिवहन और बिक्री पर राजनांदगांव पुलिस की पैनी नजर

आरोपी के कब्जे से कुल 75 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त


शराब की मात्रा 13.500 लीटर, कीमती 6,750 रूपये तथा  780 रुपये नगद बिक्री रकम कुल जुमला कीमती 7,530 रूपये जप्त ।


आरोपी के विरुद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही 

आरोपी-जितेन्द्र बघेल पिता स्व तुलसी राम बघेल उम्र 42 साल साकिन ग्राम छोटे बिरेझर थाना घुमका जिला राजनांदगांव(छ. ग)


जिले में आगामी लोकसभा चुनाव एवं लागु आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु राजनांदगाव पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है उसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगाव श्री दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में घुमका पुलिस को दिनांक 10/04/2024 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम छोटे बिरेझर निवासी आरोपी जितेंद्र बघेल के द्वारा अपने घर के पास बारले निवास किराना दुकान के सामने रोड में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु भारी मात्रा में शराब को एक बैग मे रखा हुआ है सूचना पर थाना घुमका पुलिस के द्वारा तत्काल मौके में पहुंचकर आरोपी जितेन्द्र बघेल के कब्जे से एक बैग के अंदर छुपाकर रखे भारी मात्रा में शराब को बरामद कर आरोपी जितेन्द्र बघेल कब्जे से 75 पौवा देशी प्लेन शराब 13.500 लीटर कीमती 6,750 रूपये एवम बिक्री रकम 780 रुपये जप्त किया गया |


आरोपी के विरूध्द  थाना घुमका में अपराध क्रमांक   59/24 धारा 34 ( 2 ) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है |

 उक्त कार्रवाई में थाना घुमका से थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार आरक्षक गौतम सिंह,  केयूर भूषण यादव,  चंद्र प्रकाश साहू,  पुनेश्वर साहू, दुर्गेश साहू का सराहनीय योगदान रहा

छत्तीसगढ़ विज़न टी वी से

अनिल सिन्हा रिपोर्टर

Post a Comment

0 Comments