लोकेशन बालोद
संजय कुमार
फरीद नगर ईदगाह मैदान में पर्यावरण संयुक्त समिति एवं स्वच्छ धरा समिति वेलफेयर समिति,छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सौ पौधे का सुरक्षा घेरे में पौधारोपण किया गया।इसमें ईदगाह समिति के सदस्य भी शामिल हुए।उन्होंने सभी समितियों को ईदगाह मैदान में पौधरोपण के लिए धन्यवाद एंव आभार प्रकट किए। वे और दूसरे ईदगाह मैदान पर भी पौधारोपण के लिए उत्सुक नज़र आए। इस पुनीत कार्य में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति,छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल, संयोजक ऋषि प्रसाद देशमुख, भिलाई प्रमुख सुरेंद्र साहू,चंद्रहास चंद्राकर, संतोष देशमुख,बालूराम, परस साहू,गुलाब साहू,भूपेंद्र, दिनेश हिरवानी एंव ईदगाह समिति के सदस्य शामिल हुए।

0 Comments