बालोद
लोकेशन -अर्जुंदा
तारीख 12/07/24
आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित "एक वृक्ष मां के नाम" जल शक्ति से नारी शक्ति वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी गृह नगर अर्जुंदा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में “एक पेड़ मां के नाम" के तहत पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।*
*इस दौरान माननीय विधायक जी ने सभी से निवेदन करते हुए कहा जहां भी खाली जगह मिले अपने घर , स्कूल कालेज तालाबपार, खेत, खलिहान,अपने ऑफिस अपने अपने कार्य क्षेत्र में एक पेड़ अवश्य रूप से लगाएं और धरती माता का श्रृंगार करे।*
इस अवसर पर श्रीमती सुषमा चंद्राकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, मोहित मेश्राम जी पार्षद, श्रीमती रंजना देवांगन पार्षद, खिलेश्वरी नेताम परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास,सागर साहू, अरविंद यादव जी, राजू लाल देवानंद जी सहित महिलाएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर
विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन ब्यूरो चीफ दीपक देवांगन बालोद की रिपोर्ट


0 Comments