Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: स्वच्छ धरा समिति,छत्तीसगढ़ के स्वच्छता जागरूकता एंंव पौधारोपण अभियान

लोकेशन बालोद

संजय कुमार



स्वच्छ धरा समिति,छत्तीसगढ़ के स्वच्छता जागरूकता एंंव पौधारोपण अभियान के तहत सुप्रसिद्ध नाड़ी वैध प्रदेेश संरक्षक बिरेन्द्र देशमुख के मार्ग दर्शन पर लगातार 70 वें सप्ताह पर श्री बम्लेश्वरी मंदिर परिसर के सामने उद्यान सेक्टर 6 भिलाई नगर में स्वच्छता एंव पौधारोपण जागरुकता अभियान के तहत भारी मात्रा में उगे खरपतवार एंव गाजर घास उखाड़कर साफ-सफाई की।और उस कचरे को निर्धारित स्थान पर डंप किया। इसके उपरांत पूर्व में लगे पौधे की निंदाई गुड़ाई कर व्यवस्थित किया।इसके पश्चात नीम,बेल के पांच पौधे का पौधारोपण किया।

प्रदेेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल ने बताया कि स्वच्छ धरा समिति हर अभियान में लोगों को मंदिर परिसर, सार्वजनिक स्थल, तालाब,नदी आदि में कचरा न फेंकने एंंव समय समय पर पौधारोपण एंव रोपित पौधे की उचित देखभाल के लिए प्रेरित करती है।इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल,सुरेंद्र साहू,भानुसिंह साहू,सरोज टहनगुरिया,श्वेता जैन,सोनाली शिंगणे,जयेश शिंगणे,गोपाल चोपकर, सुधीर गढेवाल,बालू वर्मा,उमेद साहू,पुरुषोत्तम देशमुख शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments