Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: शास.नवीन प्राथमिक शाला कचांदुर का आज दिनांक को वि.ख.शिक्षाअधिकारी गुन्डरदेही श्री नवीन यादव और सहा.वि.ख.शिक्षाअधिकारी श्रमती श्रद्धा ठाकुर द्वारा निरीक्षण किया गया

बालोद 

लोकेशन -कचांदूर

तारीख 08/07/24



शास.नवीन प्राथमिक शाला कचांदुर का आज दिनांक को वि.ख.शिक्षाअधिकारी गुन्डरदेही श्री नवीन यादव और सहा.वि.ख.शिक्षाअधिकारी श्रमती श्रद्धा ठाकुर  द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें शाला की साफ सफाई ,मध्यान्ह भोजन व शाला अभिलेख की समस्त पंजी एवं बच्चों के पठन स्तर का निरीक्षण किया इसके साथ ही यादव सर  व ठाकुर मैडम द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर शाला परिसर पर वृक्षारोपण किया और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण पर प्रेरित किया,इस अवसर पर सहा.वि.ख. शिक्षा अधि.श्रीमती श्रद्धा ठाकुर अपने सुपुत्र सिद्धांत के जन्मदिन के अवसर पर शाला के बच्चों को न्योता भोजन  का आयोजन कर खीर पुड़ी खिलाई, बच्चों को प्रतिदिन शाला आने ,पढाई लिखाई करने के लिए प्रेरित की। वि.ख.शिक्षाअधिकारी द्वारा

शाला संचालन व्यवस्था संतोषप्रद होने पर प्रधान पाठक श्रीमती ज्योति बाला साहू की कार्य की प्रशंसा की गयी


रिपोर्टर 

विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन ब्यूरो चीफ दीपक देवांगन बालोद के साथ

Post a Comment

0 Comments