*महेन्द्रपुर आंगनबाड़ी केन्द्र पर 6 माह के शिशुओं का कराया गया अन्नप्राशन*
दूर्गुकोंदल। ग्राम महेन्द्रपुर आंगनबाड़ी केन्द्र में महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ व पोषण पर विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया जा रहा है। छः माह के शिशुओं को स्तनपान कराने के साथ साथ सही पोषण उपलब्ध कराने के लिए लोगों को जागरूक करने आंगनबाड़ी में अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया। छह माह पूर्ण कर चुके सभी बच्चों को खोर खिलाकर उनके ऊपरी आहार की शुरुआत की गई। इसके साथ ही केन्द्र पर उपस्थित सभी माताओं को शिशुओं के बेहतर पोषण की जानकारी की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी सेविका बिन्दा सलाम ने बच्चों की माताओं को बुलाकर बताया की 6से 9 माह के शिशुको दिनभर में 200 ग्राम सुपाच्य मसला हुआ खाना, 9से12 माह में 300 ग्राम मसला हुआ ठोस खाना,12 से 24 माह में 500 ग्राम तक खाना खिलाया जाना चाहिए। शिशुओं को अतिरिक्त आहार के मिलने से उनके शरीर में तंदुरुस्ती आने के साथ हि उनके मस्तिष्क विकास में भी वृद्धि होती है। सही समय पर सही पोषण से ही देश में कुपोषण की समस्या को खत्म किया जा सकता है ।मीना उइके ने बताया कि पहले 6 माह तक शिशु के शारीरिक व मानसिक विकास को मजबूत बनाने में सहायक होता है। स्तनपान कराने से शिशुओं को डायरिया, निमोनिया, कुपोषण जैसी विभिन्न गंभीर बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। इस अवसर पर नर्मिला सलाम, शशी उयके, अनुपा नरेटी, महेश्वरी उइके , आदि उपस्थित थे।


0 Comments