Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाजपाइयों ने रोपे पौधे*

 *एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाजपाइयों ने रोपे पौधे*

*पर्यावरण की रक्षा करना स्वयं की जिम्मेदारी- पीलम नरेटी* 




दुर्गूकोंदल | दुर्गूकोंदल ब्लॉक में भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देशव्यापी आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज दिनांक 05-07-2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल में भाजपा नेताओं द्वारा वृक्षारोपण किया और वृक्षरथ को हरी झंडी देकर पुरे दुर्गूकोंदल ब्लॉक में भ्रमण के लिए रवाना किया गया|

 आज दुर्गूकोंदल मंडल में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल के सामने भारतीय जनता पार्टी के पीलम नरेटी भाजपा मंडल अध्यक्ष, विजय पटेल पूर्व सांसद प्रतिनिधि, देवेंद्र टेकाम प्रदेश सहप्रशिक्षण प्रमुख, अशोक जैन जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा,जोहन गावड़े भाजयुमो जिला मंत्री, विकास राजु नायक भाजयुमो महामंत्री, भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता और वन विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल के अधिकारियों के साथ मिलकर पौधारोपण का कार्य किया गया एवं गांव-गांव में निशुल्क पौधारोपण के लिए वन विभाग के द्वारा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया| वन विभाग के अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत आज फलदार,  छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

 इस वृक्षारोपण अभियान में भारतीय जनता पार्टी मंडल दुर्गूकोंदल के पदाधिकारी एवं सभी चेतना मित्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी एवं भाजपा नेताओं ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि एक पेड़ मां के नाम एवं चेतना अभियान के तहत हमे अपने क्षेत्र को अतुलनीय व सुरक्षित दुर्गूकोंदल की परिकल्पना के लिए सभी लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पर्यावरण एवं स्वयं को संरक्षित एवं सुरक्षित रहने की अपील की|

 इस अवसर पर विजय पटेल पूर्व सांसद प्रतिनिधि, देवेंद्र टेकाम प्रदेश सहप्रशिक्षण प्रमुख, अशोक जैन जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा,जोहन गावड़े भाजयुमो जिला मंत्री, रामचंद्र कल्लो, जनक इसु आरदे मंडल महामंत्री, विकास राजु नायक भाजयुमो महामंत्री, मुकेश नेताम वन परिक्षेत्र अधिकारी दुर्गूकोंदल, चित्रसेन कंचन, सोमनाथ कोडोपी, चेतन कोडोपी,सहित वन परिक्षेत्र दुर्गूकोंदल के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे|

Post a Comment

0 Comments