Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: समस्याओं को लेकर बीईओ से मिला शिक्षक संघ*

*समस्याओं को लेकर बीईओ से मिला शिक्षक संघ*



दुर्गूकोन्दल- शिक्षक संघ व छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन दुर्गकोन्दल ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर  संयुक्त रूप से खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गकोन्दल से मिला। दोनों ही शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चेतन पोटाई वह गोरखनाथ ध्रुव ने बताया कि वर्तमान में आयकर रिटर्न फाइल किया जा रहा है परंतु तकनीकी दिक्कत के कारण ब्लॉक के शिक्षकों के पेन में  आयकर कटौती की राशि नहीं दिखाने के कारण ब्लॉक के शिक्षकों को आयकर रिटर्न फाइल करने में समस्या हो रही है जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी एसपी कोसरे ने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कत होने के कारण ब्लॉक के शिक्षकों के पेन में आयकर कटों की राशि नहीं दिख रही है जिससे अगले 3-4 दिन में दूर करने का आश्वासन दिया साथ ही ब्लॉक के समस्त शिक्षकों के जीपीएस पासबुक व  सेवापुस्तिका संधारण ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सर्वे कार्य में लगे समस्त शिक्षकों के सेवापुस्तिका में  नियमानुसार अर्जित अवकाश इंद्राज करने की मांग की। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी एसपी कोसरे  जी ने सारी समस्याओं को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर शिक्षक संघ के ब्लाक सचिव पंचमराम नरेटी,ब्रह्रादेवनेताम,छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन से रविशंकर यादव,किशोर कुमार विश्वकर्मा,धन्नूराम पदमाकर,संग्राम मंडावी,घनश्याम चिराम उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments