Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: जिला स्तरीय पेंशनधारी कल्याण संघ की बैठक संपन्न*

*जिला स्तरीय  पेंशनधारी  कल्याण संघ की बैठक संपन्न* 



दुर्गुकोदल /कांकेर_ छत्तीसगढ  पेंशनधारी कल्याण संघ जिला कांकेर के   पदाधिकारियों एवं तहसील  अध्यक्षों  की जिला स्तरीय  बैठक  श्री  श्रीराम  शोरी के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।  बैठक मे सरोना, चारामा, कांकेर, भानुपरतापपुर, दुर्गूकोंदल,अंतागढ  के तहसील अध्यक्ष  उपस्थित रहे,जिलाध्यक्ष   ठाकुर  नरहरसिंह  राठौर के लम्बे समय से अस्वस्थ  रहने एवं संगठन को समय नही देने के कारण संगठन को सक्रिय  करने    सर्व  सहमति  से  श्री दिलदार ठाकुर  को कार्यवाहक  अध्यक्ष  नियुक्त  किया गया,  अध्यक्ष  के सहमती उपरांत  जिला सचिव  श्री लीलाराम  सेन, कोषाध्यक्ष  श्री बसंत शर्मा  को नियुक्त  किया गया है, बैठक  मे निम्नानुसार निर्णय  लिया गया है.जिला  स्तरीय  उपाध्यक्ष, सहसचिव, संगठन  सचिव, परामर्शदात्री समिति, राज्य  स्तरीय प्रतिनिधि की नियुक्ति, तहसील स्तरीय  चुनाव, 24,7,2024 को चारामा मे आयोजित  जिला स्तरीय  बैठक  मे किया जाएगा,वर्तमान में छत्तीसगढ  पेंशनधारी कल्याण संघ  में सदस्यों की संख्या 1050  है , सदस्यता अभियान  लगातार  गति देने तहसील  अध्यक्षों से निवेदन  किया गया। कुछ  सेवानिवृत्त साथियो  को सेवानिवृत्त पश्चात मिलने वाले परिलाभ जो  विकास खंड शिक्षा कार्यालय  से मिलना था, 2021 मे सेवानिवृत्त हुए साथी आज भी  परिलाभ के लिए  कार्यालय का चक्कर  लगा रहे है, जिन्हे  परिलाभ  दिलाने  एक प्रतिनिधित मंडल संबंधित  खण्ड  शिक्षा अधिकारी से सौजन्य  भेट करने वाले है

Post a Comment

0 Comments