*बीएसएफ जवानों द्वारा चलाया गया पौधरोपण और रोजगार जागृति अभियान*
दुर्गूकोंदल ।178 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवानों व द्वारा सामुहिक पौधरोपण किया गया। सामरिक मुख्यालय दुर्गकोण्डल सहित विभिन्न सीओबी व आसपास के इलाके में "माई लाइफ" अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस मौके पर शैलेन्द्र शर्मा कार्यवाहक कमान अधिकारी,178 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, गुरुचरण सिंह, उप कमांडेंट, डॉ. रवि कुमार, सहायक कमान्डेंट/ मेडिकल ऑफिसर, देवानंद ध्रुव, प्राचार्य आईटीआई दुर्गकोंदल, निरीक्षक योगेश कुमार सोनी, थाना प्रभारी, दुर्गुकोंदल द्वारा शासकीय कौशल विकास केंद्र (आई.टी.आई ) कर्रामाड और आस पास के क्षेत्र में पर्यावरण को बचाने के लिए भारी मात्रा में फल एवं छायादार पौधों को लगाया गया । इस कार्यक्रम में आई. टी .आई. के छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों ने भी बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही श्री शैलेन्द्र शर्मा कार्यवाहक कमान अधिकारी, 178 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा आई.टी.आई. के छात्र छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग सेशन चलाया गया । जिसमें किस तरह रोजगार की संधि प्राप्त की जा सकती है तथा अपने कौशल्य का इस्तेमाल करके कैसे जल्द से जल्द रोजगार प्राप्त किया जा सकता है इसके बारे में अवगत कराया गया । जिससे छात्र छात्राओं और उनके आसपास के बेरोजगार नौजवानों को दिशा मिल सके इसके लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाए और अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करे।



0 Comments