*किसान अब भी रोपाई लायक बारिश का कर रहे इंतजार*
दुर्गूकोंदल ।अंचल में मानसून की आमद के बाद भी पर्याप्त बारिश नहीं हो पाई है। तहसील कार्यालय दुर्गूकोन्दल के अनुसार दुगकोदल तहसील में 12 जुलाई तक 184.9 एमएम ,
बारिश ही दर्ज की गई है। सामान्य से 26 प्रतिशत बारिश कम हुई है।एक दिन पहले बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा समेत अन्य जिलों में बारिश हुई थी। बुधवार को बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बस्तर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना है।इस बीच किसानों ने कहा है कि रोपा लगाने का समय निकल रहा है। उनका कहना है कि बताया गया था कि अच्छी बारिश होगी। जिससे रोपा लगाने के लिए एक महीने पहले ही पलाहा डाल चुके है। लेकिन अभी उतनी बारिश नहीं हुई है, जिसमें रोपा लगाया जा सके। अगर इस सप्ताह भी बारिश नहीं होती है तो बारिश पर निर्भर रहकर खेती करने वालों के लिए थोड़ी मुश्किलें जरूर होंगी। अचल में कहीं-कहीं बारिश हो रही है लेकिन रोपाई के लिए पर्याप्त नहीं है।

0 Comments