Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: संकुल स्तरीय प्रवेशोत्सव:नव प्रवेशी बच्चों को खिलाई मिठाई,तिलक लगाकर किया स्वागत*

*संकुल स्तरीय प्रवेशोत्सव:नव प्रवेशी बच्चों को खिलाई मिठाई,तिलक लगाकर किया स्वागत* 



दुर्गूकोंदल।विकासखंड दुर्गूकोंदल  के संकुल केंद्र दुर्गूकोंदल  का संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक शाला खुटगांव  में किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री जोहनगावड़े ,अध्यक्ष श्रीमती राधा अशोक जैन  एवं विशेष अतिथि के रूप में जन प्रतिनिधि अशोक जैन ,सरपंच  रीना नरेटी , राधा उसेंडी,  जैनी जैन एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  तेन सिंह नरेटी रहे ।कार्यक्रम में संकुल के 16 विद्यालय के नव‌प्रवेशित बच्चे एवं शिक्षक उपस्थित रहे । संकुल समन्वयक शंकर नागवंशी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया तथा संकुल के सभी शालाओं की विस्तृत जानकारी दिया गया।अतिथियों द्वारा नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मुंह मीठा करके उनका स्वागत किया गया ,तत्पश्चात उन्हें पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश की वितरण किया गया ।मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिसको लेकर के हम आगे बढ़ सकते हैं सभी शिक्षित हो सभी पढ़े और सभी बच्चे आगे बढ़े। संकुल में किसी प्रकार की शिक्षक की कमी हो तो उन्हें भी अवगत कराने कहा  संकुल में पर्याप्त मात्रा में शिक्षक सभी विद्यालय में उपस्थित हैं ।अध्यक्ष महोदय ने भी सभी बच्चों को अपने उद्बोधन में शुभाषिश देते हुए कहा कि ऐसे पढ़ो कि आपके माता-पिता ,गुरुओं  गांव एवं स्कूल का नाम रोशन हो और हमेशा निरंतर आगे बढ़े ।कार्यक्रम में पिछले सत्र  नवोदय में चयनित बच्चों  को भी बधाई दिया गया और आश्वासन दिया गया कि इस सत्र अधिक से अधिक संख्या में नवोदय एवं अन्य परीक्षा में बच्चों को कोचिंग कर परीक्षा दिलाई जाए और उत्तीर्ण कर प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने कहा गया। जनप्रतिनिधि श्री अशोक अशोक जैन ने बच्चों से पूछा कि कितने लोग अधिकारी बनोगे और कितने लोग चपरासी तो बच्चों ने अधिकारी बनने की हामी भारी तो सभी बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि घर में अधिक से अधिक समय निकालकर पढ़ें और विद्यालय में सीखें तथा विद्यालय में जो सीखें रहते हैं उसको अमल करें और खूब पढ़ाई करें मेहनत करें आगे पढ़े।ईस कार्यक्रम में ‌ एकलव्य प्रचार्य  बैजनाथ नरेटी एकलव्य के ग्रंथपाल , मानबाई  साहू प्रधान पाठक खुटगांव ,दयालू ठाकुर महेश दीवान,राज नरेटी मनीषा सिन्हा मंजू कोमरे, गिरीश नरेटी, श्याम प्रसाद गावड़े ,उमेंद राम बघेल, किरण आहूजा , पुनीता दुग्गा ,श्रुति कीर्ति पांडे ,सावित्री ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments