*सर्व समाज की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर दुर्गूकोंदल के ग्रामीण आक्रोशित,तहसीलदार को लिखित शिकायत कर धरना प्रदर्शन बंद करने की मांग करेंगे*
दुर्गूकोंदल ।दुकानदार शिवभुवन सिंह के द्वारा सड़क मद की जमीन पर कब्जा किया है। इसे अवैध कब्जा बताकर हटाने की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज 5जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर दुर्गूकोंदल के ग्रामीणों ने शनिवार को बाजार मंडी प्रांगण में बैठक आयोजित कर सड़क मद की जमीन पर अतिक्रमण करने शिवभुवन सिंह का समर्थन किया है। वहीं ग्रामीणों ने तहसीलदार के नाम पत्र तैयार किया है। जिसमें शिवभुवन सिंह को 50वर्ष का दुर्गूकोंदल का निवासी लिखा गया है। यह भी लिखा गया है, कि खसरा नंबर 145 सड़क मद की जमीन को ग्रामीणों की सहमति निर्माण करने दिया गया है। बैठक में तहसीलदार के नाम लिखे पत्र उल्लेख किया गया है, कि 5जुलाई से सर्व आदिवासी समाज युवा का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, यह सरासर ग़लत है। दुर्गूकोंदल के सरपंच, पटेल, कोटवार, गायता को जानकारी नहीं है, बाहरी व्यक्ति धरना प्रदर्शन कर दुर्गूकोंदल में अशांति फैला रहे हैं। सरपंच, पटेल, कोटवार, ग्राम गायता की उपस्थिति में रविवार को बैठक हुई। सर्व सम्मति से तहसीलदार के नाम पत्र तैयार किया है। जिसमें मौजूद 40लोगों ने हस्ताक्षर किया है। सरपंच पार्वती सोरी, कोटवार रम्हई मानिकपुरी, ग्राम गायता दुर्गूकोंदल बैजनाथ नरेटी, ग्राम पटेल लालजी दुग्गा, पूर्व सरपंच संजू नरेटी, वरिष्ठ नागरिक श्यामलाल दुग्गा, महत्तम दुग्गा ने कहा कि सड़क मद की जमीन खसरा नंबर 145में शिवभुवन सिंह को निर्माण कार्य करने हम सब ग्रामीणों की सहमति से दिये हैं। शिवभुवन सिंह 50साल से दुर्गूकोंदल में निवासरत है। पीलाराम उयके ग्रामीणों के बिना पूछे अतिक्रमण नाम के तहसील कार्यालय दुर्गूकोंदल में शिकायत किया है। अतिक्रमण हटाने सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग 5जुलाई अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जो सरासर ग़लत है। सरपंच, ग्राम पटेल, कोटवार और ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन के संबंध में जानकारी नहीं है। दुर्गूकोंदल के युवा और धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं हैं। बाहरी व्यक्ति धरना प्रदर्शन कर दुर्गूकोंदल में अशांति फैला रहे हैं। जमीन मामला में हस्तक्षेप करना असंवैधानिक है। गांव के पटेल, कोटवार और ग्रामीणों की सहमति के धरना प्रदर्शन अनुचित है। इन्होंने कहा कि बाहरी व्यक्तियों के द्वारा दुर्गूकोंदल में आकर धरना प्रदर्शन करने दुर्गूकोंदल के ग्रामीण आक्रोशित हैं। सरपंच पार्वती सोरी, कोटवार रम्हई मानिकपुरी, ग्राम पटेल लालजी दुग्गा, वरिष्ठ नागरिक श्यामलाल दुग्गा, पूर्व सरपंच संजू नरेटी, महत्तम दुग्गा ने बताया कि हमने बैठक में ग्रामीणों की सहमति से निर्णय है। बैठक में लिये निर्णय अनुसार तहसीलदार दुर्गूकोंदल को लिखित शिकायत कर मांग करेंगे कि धरना प्रदर्शन शीघ्र बंद किया जाये। अन्यथा गांव में अप्रिय घटना घट सकती है। इधर ग्राम वासियों ने बैठक आयोजित किया । जिसमें बैठक की चाय, बिस्किट और बैठने के लिए चटाई की व्यवस्था शिवभुवन सिंह ने किया,
शिवभुवन सिंह के खिलाफ पहले दुर्गूकोंदल के ग्रामीणों ने शिकायत किया था। लेकिन शिवभुवन सिंह आधा जमीन पर मकान बनाने और आधा जमीन को ग्रामीणों के लिए छोड़ने के राजी हो गए तो 30अक्टूबर 2023 को 27ग्रामीणों ने पंचनामा में हस्ताक्षर किया। पंचनामा में लिखा है , कि हम ग्रामवासियों के द्वारा शिवभुवन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया था । अब हम ग्रामवासियों ने फैसला लिया है , कि शिवभुवन सिंह को मकान बनाने दिया जावे और शेष जमीन को मुक्त किया जावे। आधा जमीन को मुक्त करने शिवभुवन सिंह राजी है। इस आधार हम सभी ग्राम प्रमुख, मुहल्ले वासी शिकायत वापस लेते हैं। और शिवभुवन सिंह के खिलाफ कार्रवाई बंद कर, अधूरे भवन निर्माण कार्य को पूरा करने दिया जावे। 10अक्टूबर 2023को लिखे पंचनामा में सरपंच पार्वती सोरी, ग्राम पटेल लालजी दुग्गा, उपसरपंच चंद्रेश दुग्गा, कोटवार रम्हई मानिकपुरी सहित 27ग्रामीणों हस्ताक्षर किया है।

0 Comments