*पेड़ की डंगाल गिरने से तीन बिजली पोल हुआ क्षतिग्रस्त ,विद्युत आपूर्ति ठप*
दुर्गूकोंदल ।ग्राम लोहतर सिलपट में आज अचानक सुबह बारिश के साथ तूफान आने से विद्युत सप्लाई हुई ठप अंचल में अचानक तेज बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गई है , इसी बीच ग्राम सिलपट में इमली डंगाल के गिरने से तीन एलईडी पोल टूट गयी.बसाहट के बीच पोल गिरने से दुर्घटना का डर था किंतु किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई इसी बीच जानकारी मिलते हि जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गूकोन्दल के संतोदुग्गा मौके पर पहुंच जायजा लिया। साथ ही मौके पर बसंती भालेश्वर सरपंच ग्राम पंचायत लोहत्तर, दुवारू मंडावी, ग्राम पटेल जयराम दुग्गा ग्राम गया, रामनाथ मंडावी व ग्रामवासी उपस्थित रहे वही इस संबंध में विद्युत विभाग को जनपद अध्यक्ष के द्वारा अवगत करा दिया गया है ग्राम वासी जल्दी से जल्दी विद्युत लाइन को सुधार करने की मांग की है.।


0 Comments