Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: शिक्षक शिक्षार्थी एवं पालक के लिए एग्जाम वारियर्स किताब का वितरण*

*शिक्षक शिक्षार्थी एवं  पालक के लिए एग्जाम वारियर्स किताब का वितरण*


*बीइओ को एग्जाम वारियर्स किताब के लिए प्राचार्यों से मिला धन्यवाद*


*बेहतर परिणाम के लिए तनाव मुक्त रहना जरूरी:उपाय के लिए पढ़े एग्जाम वारियर्स:नाग*





दुर्गुकोंदल:विगत सोमवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडे के प्रांगण में विशाल जनसमूह जिसमे विद्यार्थियों, शिक्षकों,पालको एवं ग्रामीणो के मध्य स्वतंत्रता के बाद पहली बार सांसद पहुंचे और सरकार की योजनाओं के अतिरिक्त पांचवी अनुसूची, शिक्षा पर अपनी बात दमदारी से रखा।इस कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत,निःशुल्क पाठ्यपुस्तक,गणवेश,दिव्यांगों को उपकरण का वितरण एवम दसवीं बारहवीं में सर्वाधिक प्रतिशत अर्जित करने वाले,नवोदय विद्यालय,राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति में चयनीत विद्यार्थियों के संस्था को सम्मानित किया गया।"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत शाला परिसर में फलदार व छायादार पौधरोपण भी किया गया, विदित हो कि इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृत "एग्जाम वारियर्स" अर्थात परीक्षा योद्धा किताब की 100 प्रतियां खंड शिक्षा कार्यालय के सौजन्य से मुख्य अतिथि भोजराज नाग के करकमलों से समस्त प्राचार्य व अतिथियों को वितरण किया गया।उक्त किताब के वितरण का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की धुरी शिक्षक ,शिक्षार्थी एवं पालको में परीक्षाओं से होने वाले तनाव से निपटना हैं। इस किताब में छात्र-छात्राओं को स्ट्रैस मैनेज करने तरीके बताए गए हैं। छात्र-छात्राओं के अलावा यह पुस्तक शिक्षकों और पैरेंट्स के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। वे भी इससे काफी कुछ सीख सकते हैं। दरअसल, किताब में कक्षा 10,12 के छात्रों को टिप्स देने के अलावा, पीएम मोदी ने बुक में माता-पिता और शिक्षकों के लिए बोर्ड परीक्षाओं के दौरान किन बातों का ध्यान रखें इससे संबंधित पत्र भी लिखे हैं। पुस्तक का मुख्य उद्देश्य परीक्षा के तनाव और चिंता से मुक्ति दिलाना है। इस लिहाज से सबके लिए यह किताब काफी उपयोगी है। एग्जाम वॉरियर्स किताब का पहला संस्करण 3 फरवरी, 2018 को जारी किया गया था।पुस्तक प्राप्त करने वालो में स्वयं मुख्य अतिथि के अतिरिक्त विशेष अतिथि,डीएमसी,एपीसी,एवं  प्राचार्य श्रीधर दास,बाबूलाल कोमरे,लता डड़सेना,टेश्वर लाल जैन,गणेश मण्डावी,परमा लाल पांडे,श्यामसिंह नेगी,थानेश्वर चंद्राकर,नीलकंठ ठाकुर,जी आर कश्यप,शैलेन्द्री मरकाम,प्रकाश गोस्वामी,योगेश्वर सिन्हा, हेमंत श्रीवास्तव, देवानंद गौतम,बोधि लाल कोरेटी,हीरानंद कोठारी,डी एल चुरेन्द्र,देवलाल सेन,गौरीशंकर नायक,रूपलाल पटेल,हीरालाल करंगा,शिवलाल कोमरे,नरेंद्र साहु, राजबत्ती पोटाई,संजय वस्त्रकार आदि ने पुस्तक प्राप्त कर बीईओ को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments