*पदोन्नति होने पर नायब तहसीलदार उमाकान्त जयसवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी*
दुर्गूकोंदल । तहसील दुर्गूकोन्दल अंतर्गत नायब तहसीलदार उमाकान्त जयसवाल का तहसीलदार पद पर प्रमोशन होने से उनका स्थानांतरण जाजगीर चापा, बिलासपुर होने पर उनकी विदाई सामारोह व प्रमोशन पार्टी भानुप्रतापपुर के होटल तराशा मे सम्पन हुआ जिसमे समस्त तहसील स्टाफ व पटवारी स्टाफ राजस्व निरीक्षक व लोक सेवा केन्द्र के कर्मचारी उपस्थित रहे हैं। सभी ने तहसीलदार जायसवाल को उनके उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुये प्रमोशन कि बहुत बहुत बधाईया प्रेषित किया गया है एवं श्रीफल साल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार उमाकांत जायसवाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि मेरे इस कार्यकाल में आप लोगों का सहयोग पूरा मिला मैं इसके लिए आभारी रहूंगा साथी प्रमोशन एवं स्थानांतरण शासन की शतत प्रक्रिया है जिसमें आदेश नियम का पालन करते हुए जाना ही पड़ता है मैं आप सभी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करता हूं साथ ही आप सभी अच्छे से कार्य करें और शासन के विभिन्न योजनाओं एवं विकास पर सहभागिता निभाएं क्षेत्र के लोगों का सेवा ईमानदारी एवं सच्चे मन से करें इस अवसर तहसील दुर्गूकोन्दल के राजस्व निरीक्षक संतोष टोपा पटवारी जय कश्यप सोमेश्वर उपेडी संजय सिन्हा सहायक ग्रेड श्याम सिंह उसेंडी नारद नायक, नकुल भेड़िया,खिलेश जैन एव लोक सेवा केंद्र की कर्मचारी उपस्थितथे।

0 Comments