*एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत ,आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फलदार व छायादार पौधा लगाए*
*जल शक्ति से नारी शक्ति और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आंगनबाड़ी में किया गया पौधरोपण*
दुर्गूकोंदल - बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अन्तर्गत जल शक्ति से नारी शक्त्ति जल संरक्षण एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महेंद्रपुर आंगनबाड़ी केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी में आम, जामुन, नीम के पौधे लगाए गए, आँगनबाड़ी सेविका बिन्दा सलाम ने कहा कि बेटियों की शिक्षा एवं समानता सहित जल संरक्षण के साथ पौधों की सुरक्षा का शपथ दिलायी ।कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ।मीना उइके ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति देश और समाज का आधार है, महिलाओं की परिवार और समाज में सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसलिए मातृ शक्ति को हमेशा मजबूत स्वस्थ्य होना एवं आर्थिक ,शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त होना जरूरी है।
*आंगनबाड़ी में टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित*
बाल विकास परियोजना के सौजन्य से स्वास्थ एवं बाल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को महेन्द्रपुर
आंगनबाड़ी केन्द्र में नर्स मालती मरकाम एवं शंकर कोठारी द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीका करण कार्यक्रम में 9 माह से 15 माह तक के बच्चों एवं गर्भवती माताओं सहित एक लाभार्थी को पेंटा, रोटा का टीका दिया गया। आंगनबाड़ी सेविका बिन्दा सलाम ने बताया कि सरकार की ओर से महिला स्वास्थ्य एवं बाल विकास को बढ़ावा देने के लिएआंगनबाड़ी केन्द्र में टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। साथ ही उम्र के हिसाब से छोटे बच्चों को भी निर्धारित टीकाकरण का कार्य किया जाता है। समय-समय पर बच्चों के ग्रोथ का जाँच के लिए बाल विकास परियोजना द्वारा प्रदान की गई कीट इन्फैंटोमीटर वजन मशीन एवं फीता के द्वारा ग्रोथ की जांच की जाती है। समय-समय पर विटामीन ए की खुराक पिलाई जाती है। इस मौके पर मीना उइके, नर्मिला सलाम, अश्वनी जैन,महेश्वरी उयके,शशी उयके मानो दुग्गा,शन्ता उयके उपस्थित रही।

0 Comments