Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: दुर्गूकोंदल में भाजयुमो और भाजपा मंडल ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया*

*दुर्गूकोंदल में भाजयुमो और भाजपा मंडल ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया* 

*राहुल गाँधी के हिन्दुओं के प्रति बयान को लेकर आक्रोश*





दुर्गूकोंदल | भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल के द्वारा राहुल गांधी का हिंदू धर्म पर किए टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोर निंदा करते हुए विरोध जता कर राहुल गांधी का पुतला फूंका। लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने हिंदू समाज के ऊपर जो अपना बयान दिया है उस पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा हैं। वही आज मंगलवार की शाम 4:00 बजे भाजयुमो दुर्गूकोंदल मंडल के द्वारा दुर्गूकोंदल बस स्टैंड पर लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। हिंदू धर्म को लेकर राहुल गांधी के दिए बयान को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया| 

भाजपा नेताओ ने कहा की राहुल गांधी ने सांसद भवन में हिंदू समाज के हृदय को चोट पहुंचाया है। लोकसभा के मंदिर कहे जाने वाले संसद भवन में राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसक कहा है उनको इस देश में रहने का अधिकार नहीं हैं। हिंदुओं को हिंसक कहना गलत है जिसका भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करता है। जिसको लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया गया है।

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी, विकास राजु नायक, प्रवीण ठाकुर महामंत्री भाजयुमो, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सोमल जैन, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विजय पटेल, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अशोक जैन, बिदेसिंह कल्लो मंडल उपाध्यक्ष, फूलसिंह मंडावी, इसु जनक आरदे महामंत्री, संजय उइके, मनोज दुग्गा मंडल मंत्री, योगेश कुलदीप,  रघुनाथ मंडावी,  प्रदीप पटेल, राहुल राय, विशेष नरेटी, राधेलाल पटेल, सियाराम मंडावी, मोहन नरेटी सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे|

Post a Comment

0 Comments