Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: दिनांक 12/07/2009 को ग्राम-कोरकोट्टटी, थाना-मानपुर, जिला-राजनांदगांव वर्तमान जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी में छत्तीसगढ़ की माटी के लिए नक्सलियों से लोहा लेने वाले शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजली।*

*दिनांक 12/07/2009 को ग्राम-कोरकोट्टटी, थाना-मानपुर, जिला-राजनांदगांव वर्तमान जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी में छत्तीसगढ़ की माटी के लिए नक्सलियों से लोहा लेने वाले शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजली।*








     12 जुलाई 2009 को मानपुर के ग्राम कोरकोट्टी में नक्सलियों से अदम्य साहस व वीरता के साथ लोहा लेते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शहीद  विनोद कुमार चौबे, निरी. शहीद विनोद ध्रुव, उनि. शहीद कोमल साहू, उनि. शहीद धनेश साहू, प्रआर. शहीद सुन्दर लाल चौधरी, प्रआर. शहीद दुष्यंत सिंह, आर. शहीद प्रेमचंद पासवान, आर. शहीद अरविन्द शर्मा, प्रआर. शहीद गीता भंडारी, प्रआर. शहीद जखरियस खल्खो, प्रआर. शहीद संजय यादव, आरक्षक शहीद प्रकाश वर्मा, आर. शहीद बेदूराम सुर्यवंशी, आर. शहीद सुभाष कु.बेहरा, आर. शहीद टिकेश्वर देशमूख, आर. शहीद सुर्यपाल वट्टी, आर. शहीद अजय कु.भारद्वाज, आर. शहीद मनोज वर्मा, आर. शहीद लोकेश छेदइया, आर. शहीद श्यामलाल भोई, आर. शहीद मिथलेश कु. साहू, आर. शहीद रजनिकान्त, आर. शहीद निकेश यादव, आर. शहीद संतराम साहू, आर. शहीद झाडूराम वर्मा, आर. शहीद अमित नायक, आर. शहीद वेदप्रकाश यादव, आर. शहीद रितेश कु.वैष्णव, आर. शहीद लालबहादुर नाग के शहादत को नमन करते हुए उनकी शहादत दिवस पर प्रतिवर्ष की तरह आज दिनांक 12.07.2024 को जिले के रक्षित केन्द्र एवं समस्त थाना/चौकी/कैम्प में श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रातः 09ः00 बजे शहीद विनोद चौबे जी के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात प्रातः 09ः20 बजे रक्षित केन्द्र राजनांदगांव के शहीदों के स्मारक एवं मंगल भवन में वीर सपूतों की तस्वीरों पर श्रद्धाशुमन चढ़ा कर श्रद्धांजली अर्पित किया गया। तत्पश्चात् मंगल भवन प्रांगण में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग द्वारा वृक्षारोपण किया गया उसके बाद मंगल भवन में उपस्थित शहीद परिवार के सदस्यों को शाल, श्रीफल भेंट किया गया और उनकी समस्या पूछकर त्वरित निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, महापौर राजनांदगांव  हेमा देशमुख,  खूबचंद पारख, जिलापंचायत अध्यक्ष , गीता घासी साहू, सचिन बघेल, नीलू शर्मा, कुलबीर छाबड़ा, किशुन यदु, भरत वर्मा एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीद कार्यक्रम में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजली दिया गया। आई.जी. श्री रामगोपल गर्ग एवं एस.पी.  मोहित गर्ग एवं जिले के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा रक्तदान करके शहीद जवानों को अपनी श्रद्धांजली दी गई। 

उक्त कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  रामगोपल गर्ग, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई  त्रिलोक बंसल, कमाण्डेन्ट आई.टी.बी.पी. दिनेश कुमार, आयुक्त नगरनिगम  अभिषेक गुप्ता, ए.डी.एम.  खेमलाल वर्मा, ए.डी.एम.  इंदिरा देवहारी, ए.डी.एम. सी.एल.मारकण्डेय, पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अं.चौकी  मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स राजनांदगांव  मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  पुष्पेन्द्र नायक, डी.एस.पी.  दिलीप सिसोदिया, डी.एस.पी.  अजीत ओगरे, डी.एस.पी. तनुप्रिया ठाकुर, डी.एस.पी. मोहला-मानपुर-अं.चौकी  ताजेश्वर दीवान, उप सेनानी 8वीं वाहिनी  प्रशांत कतलम, रक्षित निरीक्षक  अरविंद कुमार साहू, रक्षित निरीक्षक  लोकेश कुमार कसेर एवं जिला राजनांदगांव के अधिकारी/कर्मचारीगण, शहीद परिवार के सदस्यगण व गणमान्य नागरिकगण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ विज़न टी वी से

अनिल सिन्हा रिपोर्टर

Post a Comment

0 Comments