Ticker

6/recent/ticker-posts

Janjgir: नई रोशनी अम्बेडकर मिशन नागरिक सामाजिक संगठन नैला द्वारा शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा नैला में की गई बैठक

विकास शर्मा की रिपोर्ट

नैला। जांजगीर

30/08/2024

   नई रोशनी अम्बेडकर मिशन नागरिक सामाजिक संगठन नैला द्वारा शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा नैला में की गई  बैठक







नगरपालिका परिषद नैला जांजगीर के स्लम क्षेत्र के वार्ड क्र 01 भाटापारा नैला मे नई रोशनी अम्बेडकर मिशन नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शारदा प्रसाद लदेर के नेतृत्व में जन कल्याण दिव्याग समूह महिला अरोग्य समिति नैला एव महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा नैला मे डाक्टर एव उनके टीम के साथ बैठक किया गया जिसमे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्या के बारे में चर्चा हुआ जिसमे मुख्य समस्या मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अत्याधिक कीचड़ हो गया है जिस कारण गर्भवती शिशुवति बुजुर्गो महिलाओं एवं बच्चों को आने जाने मे बहुत प्ररशानी हो रहा है।

    जिसको संगठन के अध्यक्ष शारदा प्रसाद लदेर द्वारा नगरपालिका परिषद नैला जांजगीर के मुख्य अधिकारी को स्थिति से मौखिक एव लिखित में अवगत कराया गया एंव अध्यक्ष मा. भगवान दास गढेवाल से मुलाकात कर लिखित में डस्ट के लिए आवेदन दिया। और नई रोशनी अम्बेडकर मिशन नागरिक सामाजिक दिव्याग समूह महिला अरोग्य समिति एव महिला स्व सहायता समूह द्वारा जल्द से जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने डस्ट गिरावाने की मांग किया गया जिसमे अध्यक्ष शारदा प्रसाद लदेर, कन्हैयालाल सोनी, सुनीता टंडन, कांती देवी खरे, परमेश्वरी, सीया बाई, प्रेमा सुर्यबशी, सावित्री लदेर, सुभाष, चैन प्रसाद, शाशिकला, तिरीथ बाई मीना बाई, सुख बाई, मार्गदर्शक रोहित स्वामी पोजेक्ट अफिसर स्वास्थ्य एवं विकास परियोजना चाम्पा उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments