Ticker

6/recent/ticker-posts

Balrampur: 53 बोरी अवैध धन सहित वाहन जप्त

53 बोरी अवैध धन सहित वाहन जप्त 


रिपोर्टर: अरविंद कुमार बेक 



बलरामपुर: शासन के निर्देश अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024 25 के लिए किसानों से धान की खरीदी की प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू होगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री रिमीजीयुस एक्का ने जिले में धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही खरीदी केन्द्रों के माध्यम से पंजीकृत कृषिकों से ही धान खरीदी करने को कहा है। साथ ही उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसान सुगमता से धान का विक्रय कर पायें।

इसी कड़ी में कलेक्टर श्री आर एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्राफनगर श्री चेतन साहू के मार्गदर्शन में राजस्व व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में तहसीलदार रघुनाथ नगर ईश्वर चंद्र यादव के द्वारा 01 पिकअप अवैध धान जप्त किया है, तहसीलदार ने बताया कि ग्राम भंवर उत्तर प्रदेश निवासी सुरेश आत्मज सोभाचंद्र उसी ग्राम के रहने वाले अरविंद आत्मज तुलसी के पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 एंटी 3697 में अवैध  धान भरकर खपाने जिले में ला रहा था। जिस ग्राम रमेशपुर रोककर जांच किया गया। जांच में पाया गया की पिकअप में 53 बोरी अवैध धान रखकर लाया जा रहा था। जिसे वाहन सहित जप्त कर संबंधित थाने को सुपुर्द किया गया है।

Post a Comment

0 Comments