­

Ticker

6/recent/ticker-posts

Khairagarh: मजदूर दिवस से पहले अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ का बड़ा विस्तार, मन्नू वर्मा बने के.सी.जी. के पहले जिलाध्यक्ष, नित्य शरण सिंह प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त**

**मजदूर दिवस से पहले अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ का बड़ा विस्तार, मन्नू वर्मा बने के.सी.जी. के पहले जिलाध्यक्ष, नित्य शरण सिंह प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त**


संवादाता- मंदीप सिंह 

स्थान- खैरागढ़ 



**खैरागढ़:** आगामी 1 मई को मजदूर भाइयों के सम्मान में मनाए जाने वाले मजदूर दिवस से पहले, अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस शाखा छत्तीसगढ़ ने संगठन का बड़ा विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री रघुवेन्द्र नाथ मानिकपुरी ने धनगांव (खैरागढ़) निवासी श्री मन्नू वर्मा को के.सी.जी. जिले का प्रथम जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।


मन्नू वर्मा कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता हैं और जिला पंचायत सदस्य सुश्री शताक्षी देवव्रत सिंह के करीबी माने जाते हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसके साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष ने स्व. राजा देवव्रत सिंह के करीबियों में से एक, श्री नित्य शरण सिंह को अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस शाखा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है।


अपनी नियुक्ति पर मन्नू वर्मा और नित्य शरण सिंह ने संयुक्त रूप से जिला पंचायत सदस्य सुश्री शताक्षी देवव्रत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रघुवेन्द्र नाथ मानिकपुरी सहित अपने सभी करीबियों और हितैषियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।


यह नियुक्तियां मजदूर दिवस से पहले संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रयासों का हिस्सा हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

Bilaspur:  वन विभाग का पर्यटकों से अनुरोध: भनवारटंक क्षेत्र में भ्रमण से बचें
Janjgir:  नवागढ़ फर्जी शिक्षा कर्मी वर्ग दो हुआ बर्खास्त, मामला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रिंगनी का*
Bilaspur:  फोटोबाजी के लिए पार्षद का खिलवाड़, मगरमच्छ के पीठ पर बैठ थाम ली लगाम  बिलासपुर रतनपुर सोशल मीडिया पर धाक जमाने और हवाबाजी करने के लिए रतनपुर का एक पार्षद ने एक विशालकाय मगरमच्छ के पीठ पर बैठ फोटो खिचवाने के लिए उस  मगरमच्छ पर बंधे रस्सी को घोड़े की लगाम की तरह थाम ली। उनकी देखा सीखी अब नगर के कई युवा और बच्चे भी इस तरह की हरकत कर अपनी जान जोखिम में डाल सकते हैं। ये महाशय है रतनपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद हकीम मोहम्मद, एक जन प्रतिनिधि होने के कारण उन्हे इस तरह की खतरनाक फोटो बाजी को रोकना चाहिए और लोगो को जागरूक करना चाहिए जबकि वो खुद इस तरह की स्टंटबाजी को बढ़ावा दे रहे  दरसल रतनपुर के वार्ड क्रमांक 5 रानीपारा में स्थित बिकमा तालाब जिससे लगा हुआ खेत में  था मगरमच्छ मोहल्ले के कुछ लोग सुबह उठ कर निकले खेत की ओर जहां खेत में घूमता हुआ दिखा  मगरमच्छ जिसे देख होश उड़ गय चीख पुकार सुन कर पूरे मोहल्ले हो गय एकत्रित सभी ने हिम्मत जुटा कर किसी भी तरह बांध कर वन विभाग को दी सूचना सूचना मिलते ही वन विभाग अधिकारी पहुंचे टीम के साथ पहुंचकर खुटा घाट में छोड़ा गयापर वहा देखी गई लापरवाही रतनपुर नगर पालिका के जनप्रतिनिधि वार्ड क्रमांक 12 के भाजपा पार्षद हकीम मोहम्मद के द्वारा ऐसे खिलवाड़ किया जा रहा है ।जिसकी वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है क्या एक जनप्रतिनिधि होते हुए ऐसी हरकत कीया जाना चाहिए। भारतीय दंड संहिता की धारा 428 और 429 के तहत अगर किसी ने जानवर को जहर दिया, जान से मारा, कष्ट दिया तो उसे दो साल तक की सजा हो सकती है। इसके साथ ही कुछ जुर्माने का भी प्रावधान है। अब देखना है कि सरकार द्वारा इस लापरवाही के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे