Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: ग्राम महेंद्रपुर में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव*

 *ग्राम महेंद्रपुर में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव*

कमल सिन्हा 

प्राथमिक शाला महेंद्रपुर में बच्चों का मुंह मीठा कराकर किया गया स्वागत







दुर्गकोंदल 24 जून 2025  | प्राथमिक शाला महेंद्रपुर में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस मौके पर नव प्रवेशी बच्चों के साथ, शिक्षक, छात्रों, अभिभावकों,अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच बलराम टेपारिया  व शाला विकास समिति अध्यक्ष पंचराम नरेटी, वार्ड पंच सहित पालकगण थे।नवप्रवेशी बच्चों का तिलक वंदन व मुँह मिठाकराकर स्वागत किया गया। बच्चों को ड्रेस,पुस्तक,चॉकलेट,इत्यादि भेंट किया। सरपंच बलराम टेपारिया ने बच्चों को लगन से पढ़ाई,खेलकूद और सभी गतिविधियों में शामिल होने प्रेरित किया ।शासन से मिल रही योजनाओं को  बच्चों को अवगत कराया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पंचराम नरेटी  ने  कहा  बच्चे हमारे आने वाले कल के भविष्य हैं। शिक्षा भविष्य के लिए बहुत ही जरूरी है। शिक्षा को अपनी ढाल बनाकर निरंतर आगे बढ़ते रहे, सफलता जरूर मिलेगी। वार्ड पंच शान्ता सलाम ने कहा बच्चे कच्चे घड़े की तरह होते हैं, शिक्षक ही उन्हें आकर देकर उनके सपनों को साकार करते हैं। देवाराम कोठारे ने छात्रों को नियमित स्कूल आकर पढ़ाई करने कहा। प्रधानपाठक सुमित्रा  कोठारे ने संस्था के नियम कायदे बनाकररखने,वेशभूषा,पुस्तक,कॉपी अपने कालखंड में पहूँचकर पढ़ाई करने प्रेरित किया ।इस अवसर पर सुखूराम नेताम,देवीलाल मंडावी,रवीशंकर साहू,लीना नेताम,जयपाल उयके, छत्तरसिंह नरेटी, अंकालू नरेटी, जोहर पटेल,अगनू बारला,अजय सलाम,आकेश जैन एवं  अभिभावक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts