Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: भाजपा पश्चिम मंडल भिलाई नगर द्वारा आमदी नगर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

 लोकेशन भिलाई 

संजय कुमार 


भाजपा पश्चिम मंडल भिलाई नगर द्वारा आमदी नगर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न



भिलाई नगर, छत्तीसगढ़ | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा पश्चिम मंडल भिलाई नगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष मनीष पांडे की अध्यक्षता में आमदी नगर स्थित विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शहीद कौशल यादव नगर, हुडको परिसर में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर फलदार, छायादार एवं पुष्पीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, निकिता शिंगणे, महेंद्र यादव, रोहित सिंह, गोल्डी सोनी, पद्मनाभन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


इस अभियान में भाजपा पश्चिम मंडल क्षेत्र के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा/प्रकोष्ठ पदाधिकारी, नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा के पार्षदगण (वर्तमान, पूर्व एवं छाया पार्षद), शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, तथा वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए।


कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करना था। पौधारोपण कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी सहभागियों ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

Post a Comment

0 Comments