Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: विगत 06 माह में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10353 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर74 लाख 80 हजार जुर्माना वसूला गया

जिला राजनांदगांव( छ ग) 

 विगत 06 माह में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10353 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर74 लाख 80 हजार जुर्माना वसूला गया 





पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अजय खेस प्रभारी यातायात, निरीक्षक नवरतन कश्यप एवं यातायात टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकां पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। 

शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले कुल 202 वाहन चालकों से 1800000/- रू. माननीय न्यायालय द्वारा अर्थदण्ड लगाया गया।

तेज गति 1026 वाहनों पर कार्यवाही कर 2062600/-रू जुर्माना वसूला गया।

मॉडिफाई सायलेंसर लगे 13 बुलेट एवं 02 मॉडिफाई डीजे वाहन सहित कुल 15 वाहनों से  75000/- रू. जुर्माना वसूला गया।

काला शीशा लगे 24 वाहनों पर कार्यवाही कर 48000/- रू. जुर्माना वसूला गया।

दुपहिया वाहन में बिना हेलमेट 3414 प्रकरण में 1707800/-रू एवं बिना सीट बेल्ट 506 प्रकरणों में 264500/- रूपये जुर्माना वसूला गया।

नाबालिक वाहन चालकों में 22 प्रकरणों में 23000/- रू. जुर्माना वसूला गया।

अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 5209 वाहनों में कार्यवाही कर 1499500/- रूपये जुर्माना वसूल किया गया।

इस प्रकार कुल 10353 वाहन चालकों से 7480400/- रूपये जुर्माना वसूला गया है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस की सभी वाहन चालकों से अपील है कि ओव्हर स्पीड, शराब सेवन, दुपहिया वाहन में तीन सवारी, दुपहिया वाहन में बिना हेलमेट वाहन न चलायें, ,यातायात नियमों का पालन करें। दुर्घटना से बचे एवं सुरक्षित रहे। यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात पुलिस का सहयोग करें एवं असुविधा से बचे।

छत्तीसगढ़ विज़न टी वी से अनिल सिन्हा रिपोर्टर

Post a Comment

0 Comments