Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: बिरेतरा में हरियाली तीज पर सामूहिक करू भात भोज का भव्य आयोजन

लोकेशन बालोद 

संजय कुमार 

बिरेतरा में हरियाली तीज पर सामूहिक करू भात भोज का भव्य आयोजन

बालोद //



सौभाग्य, प्रेम, समर्पण एवं वैवाहिक सुख का प्रतीक छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्योहार हरियाली तीज के अवसर पर बालोद ब्लॉक के ग्राम बिरेतरा में भव्य तीज मिलन समारोह और सामूहिक करू भात भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा जिला महामंत्री राकेश यादव के संरक्षण और युवा मोर्चा महामंत्री कुलदीप यादव की अध्यक्षता में, ग्राम के सेवाभावी युवा मित्र क्लब द्वारा किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत नवविवाहित बेटियों द्वारा भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना से हुई। उन्होंने अपने पतियों की दीर्घायु और सौभाग्यवती जीवन की कामना की। माताओं ने भी अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और स्वास्थ्य के लिए शिव-पार्वती से आशीर्वाद मांगा।


पूरे ग्राम की तिजयारीन बहनों, बेटियों और माताओं ने एक स्थान पर एकजुट होकर करू भात भोज में भाग लिया। आयोजन के दौरान नवविवाहित बहनों को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी।


गौरतलब है कि युवा मित्र क्लब बिरेतरा के सभी सदस्य वर्ष भर ग्राम में सेवा कार्यों में सक्रिय रहते हैं। वे सुख-दुख के हर अवसर पर ग्रामवासियों की नि:स्वार्थ सेवा करते हैं। क्लब का प्रमुख उद्देश्य "सेवा परमों धर्म:" को साकार करना है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आयोजन में प्लास्टिक डिस्पोजल की बजाय पत्तल और मिट्टी के बर्तनों का उपयोग किया गया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में निम्न सदस्यों का विशेष योगदान रहा:


संरक्षक: राकेश यादव

अध्यक्ष: कुलदीप यादव

उपाध्यक्ष: सिद्धार्थ साहू, कामता साहू

कोषाध्यक्ष: टिकेश्वर साहू

सचिव: वेद प्रकाश साहू

प्रचार मंत्री: साहिल यादव

मीडिया प्रभारी: यश कुमार

सदस्यगण: तोकेश साहू, नोमेश सार्वा, छबील साहू, तिलक राम, महेंद्र सेन, गिरधर साहू, सोहनलाल साहू, दिलेश्वर यादव, प्रियांशु साहू, तामेश्वर प्रसाद, देवेंद्र साहू, चेतनानंद साहू, रितेश कुमार, प्रशांत साहू, विनय साहू, चंदन कुमार, नमेश साहू, किशोर कुमार, देवानंद साहू

महिला सहयोग: हेमलता साहू, बसंती साहू, लता साहू

विशेष सहयोग: संतराम राउत


ग्रामवासियों ने इस आयोजन को सामूहिक एकता और संस्कृति की अद्भुत मिसाल बताया और युवा क्लब के प्रयासों की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments