*मोर तिरंगा, मोर अभिमान… भाजपा बेलगहना की कार्यशाला में जोश, संकल्प और राखी की मिठास*
Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट....
बेलगहना। “मोर तिरंगा, मोर अभिमान” अभियान के तहत भाजपा मंडल बेलगहना ने शुक्रवार को फारेस्ट रेस्ट हाउस में ऐसा माहौल बना दिया जिसमें देशभक्ति का जोश, संगठन की मजबूती का संकल्प और रक्षाबंधन की मिठास—सब एक साथ नजर आए।
मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंह राजपूत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में मंच की शोभा बढ़ा रहे थे जिलाध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल, जिला मंत्री निखिल केशरवानी और धर्मशिला ध्रुव। कार्यशाला का संचालन महामंत्री प्रदीप कश्यप ने किया। नेताओं ने संगठन की मजबूती, तिरंगे के सम्मान और आने वाले कार्यक्रमों की रणनीति पर जोशीला मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने समस्त उपस्थित जनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं, जिससे माहौल और भी सौहार्दपूर्ण हो गया। देशभक्ति के साथ भाई–बहन के रिश्ते की इस शुभकामना ने कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह दोनों भर दिया।
बैठक में भाजपा के अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। पूर्व मंडल अध्यक्ष से लेकर जनपद सदस्य, महिला मोर्चा से लेकर सभी मोर्चों के पदाधिकारी—हर कोई राष्ट्रभक्ति और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ मौजूद रहा।
कार्यक्रम में रामेश्वर खुसरो, चंद्रदीप साहू, शिवेंद्र शुक्ला, उर्मिला प्रधान, कलावती ध्रुव, गजानन निषाद, बलदाऊ प्रसाद दुबे, प्रभात कुमार पाण्डेय, दिगंबर रोहिणी, रावेन्द्र तिवारी, राजेश पाण्डेय, अंजोर मिंज, गिरीश साहू, योगेश दुबे, अशोक मरकाम, राम प्रताप सिंह, बलराम मरावी, सोनसिंह ध्रुव, भानुप्रताप कश्यप, शैलेश गुप्ता, संजय साहू, रवि पोर्ते, भूपेंद्र सिंह तंवर, मंजू तिवारी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में, देशभक्ति के नारों, तालियों की गूंज और राखी के शुभ संदेश के साथ कार्यशाला का समापन हुआ, जहां सभी ने तिरंगे के मान और भाईचारे को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
0 Comments