Ticker

6/recent/ticker-posts

Bilaspur: आमागोहन पंचायत में कागज़ी नालियां, लाखों का खेल!

 *आमागोहन पंचायत में कागज़ी नालियां, लाखों का खेल!*

*वार्ड पंच बोले – “जमीन पर कुछ नहीं, पैसा हज़म!”*


बिलासपुर। ग्राम पंचायत आमागोहन के वार्ड क्रमांक 3 में 15वें वित्त आयोग की राशि से होने वाले निर्माण कार्यों में बड़ा घोटाला सामने आया है। वार्ड पंच राजेश पांडे ने पंचायत पर कागज़ी काम दिखाकर लाखों की राशि हज़म करने का गंभीर आरोप लगाया है।




राजेश पांडे द्वारा जिला पंचायत बिलासपुर को भेजे गए पत्र में खुलासा किया गया है कि पंचायत वर्ष 2024-25 में 05 दिसंबर 2024 को ₹2 लाख और 15 दिसंबर 2024 को ₹49,500 का "नाली निर्माण" दर्ज कर चुका है। पंचायत पोर्टल पर काम पूरा दिखा दिया गया, लेकिन हकीकत यह है कि गांव में एक ईंट भी नहीं रखी गई!


वार्ड पंच ने इसे खुला भ्रष्टाचार बताते हुए कहा – “ये काम केवल कागज पर हुए हैं, हकीकत में एक भी नाली नहीं बनी। सरकारी पैसे को डकारने का खेल खेला जा रहा है।”


उन्होंने जिला पंचायत सीईओ से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतियां मुख्यमंत्री कार्यालय, जिला पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालय को भी भेजी गई हैं।


गांव में इस खुलासे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और लोग पूछ रहे हैं – “पैसा कहां गया…? नाली कहां गई…?” अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस कागज़ी नाली घोटाले पर कब तक कार्रवाई करता है.

Post a Comment

0 Comments