*"तिरंगे की शान में पूर्व जनपद सदस्य प्रभात पाण्डेय का ध्वजारोहण"*
Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट बेलगहना....
बेलगहना – 15 अगस्त को पूरा बेलगहना क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। आजादी का जश्न हर गली-चौराहे, हर शासकीय प्रतिष्ठान में दिखाई दिया। इसी क्रम में बेलगहना क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य एवं वर्तमान में अखिल भारतीय किसान संघ के बेलगहना इकाई अध्यक्ष प्रभात कुमार पाण्डेय ने डी. एन. कालिका फ्यूल्स में तिरंगा फहराया।
"तिरंगा हमारी जान है, भारत हमारी पहचान है" के नारों के बीच पाण्डेय ने कृषि उपज मंडी बेलगहना, विद्युत विभाग, तहसील कार्यालय और अन्य संस्थानों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शिरकत की।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा –
"आजादी खून के कतरे-कतरे से मिली है और आज भी हमारे वीर जवान इस तिरंगे के लिए शहीद हो रहे हैं।"
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हर नागरिक स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और छोटे-छोटे सामाजिक कार्यों से देशहित में योगदान दे सकता है।
अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को आजादी के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा –
"तिरंगा लहराता रहे, जब तक सूरज चाँद रहेगा – भारत तेरा नाम रहेगा।"
0 Comments