*रैली निकालकर हर घर तिरंगा लगाने प्रेरित किया*
दुर्गूकोंदल | विकासखंड दुर्गूकोंदल ग्राम पंचायत राऊरवाही के आश्रित ग्राम महेंद्रपुर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। प्राधनपाठक सुमित्रा कोठरे के नेतृत्व में माध्यमिक और प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने तिरंगा रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामवासियों को राष्ट्र प्रेम का संदेश देते हुए हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही देशभक्ति के नारे लगाए गए। रैली के माध्यम से जन-जन को देशभक्ति व राष्ट्र प्रेम के लिए जागरूक किया गया।इस मौके पर शिक्षक देवाराम कोठारे,सुखूराम नेताम,देवीलाल मंडावी,तीजेश्वरी दरेंद्र एवं छात्र_छात्राएं रैली में शामिल रहे।
*कोण्डे स्कूल में तिरंगा रैली के माध्यम से जगाई गई राष्ट्रभक्ति*
दुर्गूकोदल । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डे में विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना जागृत करने हेतु भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ गाँव के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। इस दौरान “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जय हिंद” "हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा" " हम सबने यह ठाना है। हर घर तिरंगा फैहराना है।" " तिरंगे कि शान भारत देश महान " "आई लव इंडिया "के नारे गूंजते रहे।कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी स्वतंत्रता, एकता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे देश की प्रगति और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहें।
रैली के सफल आयोजन में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं में राधेलाल समरथ ' पुनीत पिस्दा, यशोदा केशरिया , हेमेश्वरी ठाकुर ,उइके सर, रविंद्र सलाम ,लेखराम टांडिया, चूरामण मांझी, महेश्वर सिन्हा, व्यायाम शिक्षक राजेश कुर्रे , धरमेंद्र साहु , दिलपति डोंगरे, रविन्द्र,कुलदीप ,सदाराम कोरेटी सत्येन्द्र कोमा, थनेन्द्र बहादुर, निकिता मण्डावी . ग्रामवासियों तथा विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
0 Comments