Cgvtv संवाददाता की रिपोर्ट...
बेलगहना/कोनचरा....
जनपद पंचायत कोटा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोनचरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वर्षों से शिक्षकों की भारी कमी से छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
ग्रामवासियों का सब्र अब टूट चुका है। सरपंच संतोषी मरावी के नेतृत्व में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपते हुए साफ शब्दों में कहा –
➡ “15 दिनों के भीतर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।”
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल की शुरुआत साल 2011 में हुई थी, लेकिन अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और गणित जैसे अहम विषयों के शिक्षक आज तक नियुक्त नहीं किए गए।
📌 कई बार पत्राचार और गुहार लगाने के बावजूद अधिकारी मौन साधे बैठे हैं।
ग्रामीणों का आक्रोश –
“बच्चों की पढ़ाई ठप है, शिक्षा के बिना विकास अधूरा है।”
“शासन सिर्फ स्कूल की इमारत बनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान रहा है।”
“भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
अब पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि अगर प्रशासन नहीं चेता तो आंदोलन की आग भड़क उठेगी, जिसमें पालकगण और युवा भी सड़क पर उतरेंगे।


0 Comments