Ticker

6/recent/ticker-posts

*🌲BELGAHNA जंगल का खेल पकड़ाया – लाखों की लकड़ी जब्त, वन विभाग की दबिश से माफियाओं में खौफ!*

 




Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट......


बेलगहना.... वन मंडल अधिकारी के निर्देश और उपवन मंडल अधिकारी के मार्गदर्शन में बेलगहना वन परिक्षेत्र की टीम ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई कर दी। कक्ष क्रमांक 2471 और 2472 में पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ी की तस्करी का खेल चल रहा था, जिसे टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया।


कार्रवाई में दो मोटरसाइकिल (कीमत 1.20 लाख), दो हाथ आरा, एक बढ़ाई आरी, 21 नग लठ्ठा और 1 नग बल्ली (कुल 1.792 घनमीटर) बरामद हुए। इस अवैध कटाई से 97,161 रुपये की सरकारी हानि आंकी गई है।


इस संयुक्त दबिश में वन विकास निगम के रेंजर रवि जगत, डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे और शमुएल तिग्गा, वहीं वन विभाग बेलगहना परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर शिवकुमार पैकरा व स्टाफ पंकज साहू, संत कुमार वाकरें, सोमप्रकाश, जय सिंधू, ललेंद्र खूंटे और नंदकिशोर सिंह ने अहम भूमिका निभाई।


वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

0 Comments