Ticker

6/recent/ticker-posts

*BELGAHNA मोदी जन्मदिवस पर रक्तदान महाअभियान – बेलगहना युवा शक्ति ने बहाया जीवनदायी अमृत*




Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट......


बिलासपुर/कोटा/ बेलगहना....

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा 2025 का आगाज़ पूरे देश में जोश और जज्बे के साथ हो रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण ने आज मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्व. दिलीप सिंह जूदेव सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, कोनी में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया।



शिविर में कोटा विधानसभा के बेलगहना मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंह राजपूत (राजू) के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने “रक्तदान – महादान” की भावना को जीवंत कर दिखाया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री बेलगहना प्रदीप कश्यप, प्रेमलाल यादव, विमल दास, चंद्रशेखर, बद्रीविशाल, शिवराज, आकाश, नारायण, रूपेश और गोलू समेत कई कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।



हॉस्पिटल परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब युवा कार्यकर्ताओं ने हाथ आगे बढ़ाकर न सिर्फ रक्तदान किया, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।


नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा और समाज कल्याण का पर्व बन चुका है। इसी सोच के साथ भाजपा कार्यकर्ता पूरे देश में सेवा के अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए मानवता की नई मिसालें कायम कर रहे हैं।



शिविर में युवाओं की ऊर्जा और सेवा भाव देखते ही बनता था। स्थानीय जनता ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्त की हर बूंद किसी की जिंदगी बचाने का संकल्प है, और इस तरह के आयोजन गांव-गांव तक पहुंचने चाहिए।


  मोदी जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर ने दिखा दिया कि नई पीढ़ी सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि समाज सेवा के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments