Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: हमर सुघ्घर औषधि उद्यान का निरीक्षण:सी.ई.ओ.और ए.डी.ओ ने की सराहना

हमर सुघ्घर औषधि उद्यान का निरीक्षण:सी.ई.ओ.और ए.डी.ओ ने की सराहना



दुर्गूकोदल।छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर जनपद पंचायत दुर्गकोंदल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेंद्र बंजारे एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.डी. ठाकुर ने अपनी टीम सहित शासकीय आयुर्वेद औषधालय कोदापाखा द्वारा निर्मित “हमर सुघ्घर औषधि उद्यान एवं ऑक्सीजन जोन” का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने औषधीय पौधों की विभिन्न प्रजातियों और उनके उपयोग पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उद्यान में लगाए गए पौधों की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए सी.ई.ओ. श्री बंजारे एवं ए.डी.ओ. श्री ठाकुर ने औषधालय द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आयुर्वेद और प्राकृतिक उपचार पद्धति से जोड़ेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान देगा।इस अवसर पर उद्यान प्रभारी डॉ. के. व्ही. गोपाल ने अधिकारियों को पौधों के औषधीय महत्व की जानकारी दी और बताया कि यह उद्यान स्थानीय लोगों एवं विद्यार्थियों के लिए एक जीवंत प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने आगामी पौधारोपण कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी अधिकारियों से चर्चा की।निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों में सोमनाथ नेताम (सरपंच) एवं कृपाराम बघेल (पंचायत सचिव) शामिल रहे। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधिगण, मितानिन और ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों ने भी उद्यान के महत्व पर विचार व्यक्त किए और कहा कि यह पहल गाँव के लिए गौरव की बात है।सी.ई.ओ. एवं ए.डी.ओ. ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में इस औषधि उद्यान को और विकसित कर अधिक से अधिक औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा, जिससे आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments