*बीएसएफ ने कांकेर में दिखाया पर्यावरण प्रेम, 800 पौधों का सामूहिक रोपण*
*सुरक्षा और हरियाली का अनूठा संगम: बीएसएफ ने ग्रामीणों संग मिलकर बढ़ाया हरित आवरण*
दुर्गूकोदल/ कांकेर।सीओबी कुर्रेनार, 94 बटालियन बीएसएफ के जवानों ने आज कुदालनाला जलग्रहण क्षेत्र, ग्राम कुर्रेनार (जिला कांकेर) में सामुदायिक वृक्षारोपण अभियान 2025 का आयोजन किया। इस अभियान का नेतृत्व कंपनी कमांडर श्री सत्येन्द्र मोहन, एसी ने लगभग 50 बीएसएफ कर्मियों के साथ किया।इस अवसर पर सरपंच, पटेल, मुखिया, बीएलओ, शिक्षक, वन विभाग के अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और लगभग 215 ग्रामीण शामिल हुए।अभियान के दौरान नीम, आम, सागौन, कटहल और महुआ सहित 800 पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण से पूर्व उपयुक्त स्थलों का सर्वेक्षण किया गया था। सभी प्रतिभागियों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।कंपनी कमांडर श्री मोहन ने कहा कि यह पहल भारत सरकार के हरित आवरण बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण से क्षेत्र में मृदा संरक्षण और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी।बीएसएफ ने अब तक स्थानीय समुदाय के सहयोग से इस वर्ष 5,000 से अधिक पौधे लगाए हैं। इस अभियान ने सुरक्षा बल और ग्रामीणों के बीच सहयोग व सामूहिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

0 Comments