Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: ग्राम ओटेकसा में 1 महीने से लो-वोल्टेज की समस्या, ग्रामीण परेशान*

 *ग्राम ओटेकसा में 1 महीने से लो-वोल्टेज की समस्या, ग्रामीण परेशान*



दुर्गूकोंदल।ग्राम ओटेकसा में पिछले एक महीने से लो-वोल्टेज की समस्या ने ग्रामीणों का जीवन मुश्किल कर दिया है। पंखा, टीवी, कूलर और बोर मशीन जैसे आवश्यक उपकरण काम नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या से न केवल घरेलू जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि खेती-किसानी और अन्य कार्य भी ठप हो गए हैं।सरपंच निलेश बढ़ाई ने बताया कि इस समस्या को लेकर विद्युत वितरण केंद्र कोड़ेकुर्से में कई बार शिकायत की जा चुकी है। अधिकारियों और मैकेनिकों से सुधार की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा, _"ग्रामीणों की परेशानी को अनदेखा किया जा रहा है।लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग की उदासीनता से वे बेहद नाराज हैं।ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए और विद्युत आपूर्ति को सामान्य किया जाए।

Post a Comment

0 Comments