*जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटी ने चलाया हेलमेट जागरूकता अभियान, नाटक के जरिए दिया सुरक्षा संदेश*
दुर्गूकोदल । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेड़ो की जूनियर रेडक्रॉस इकाई द्वारा हेलमेट जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत कर लोगों को हेलमेट की आवश्यकता और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया।नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दोपहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए, क्योंकि लापरवाही से कभी भी दुर्घटनाएँ हो सकती हैं। हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए। रेडक्रॉस प्रभारी तृप्ति गजभिये (व्याख्याता) ने लोगों से आग्रह किया कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें सिर पर चोट लगने से होती हैं, और हेलमेट पहनने से इस तरह की दुर्घटनाओं में जान बचाई जा सकती है।कार्यक्रम में जूनियर रेडक्रॉस के छात्र-छात्राएं तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

0 Comments