*ग्राम सटेली में मनाया गया पोषण पखवाड़ा*
दुर्गूकोंदल।आंगनबाड़ी केंद्र एक ग्राम सटेली में पोषण पखवाड़ा बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण को खत्म करना और बच्चों, गर्भवती महिलाओं, तथा शिशुवती माताओं में पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम के दौरान पोषण प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मोटे अनाज, हरी सब्जियों और फल के महत्व को बताया गया।गर्भवती और शिशुवती माताओं को स्वस्थ आहार और एनीमिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।बच्चों के लिए पोषण गतिविधियों और स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।सामुदायिक भागीदारी के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल के तहत किया गया, जिसमें कुपोषण को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर आँगनबाड़ी कार्यकर्ता शारदा बघेल,ईश्वरी राना, रजमत बारला, फूलो बाई नरेटी, रमूला, निर्मला, मितानिन बिशोन नरेटी, गीताबाई यादव, सोहद्रा पटेल, मुन्ना बाई नरेटी,कृष्णा पटेल आदि उपस्थित थे।

0 Comments