Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल की पहल,आम नागरिकों से रक्तदान की अपील*

 *भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल की पहल,आम नागरिकों से  रक्तदान की अपील*



दुर्गूकोंदल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल द्वारा 19 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वयं रक्तदान करेंगे और नागरिकों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे।भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल के अध्यक्ष बिदेसिंग कल्लो, महामंत्री रामचंद्र कल्लो एवं शकुंतला नरेटी, वरिष्ठ नेता अशोक जैन ने संयुक्त रूप से घोषणा करते हुए कहाकि रक्तदान महादान है। इस अभियान के माध्यम से हम समाज के ज़रूरतमंद लोगों की मदद करना चाहते हैं। हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।नेताओं ने विकासखंड दुर्गूकोंदल के आम नागरिकों से भी रक्तदान शिविर में शामिल होकर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments