*बड़े पराली के ग्रामीणों ने जियो टॉवर लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*
दुर्गूकोदल ।ग्राम बड़े पराली के ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क की समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर उत्तर बस्तर कांकेर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि नेटवर्क की कमी के कारण 108 और 102 जैसी आपातकालीन सेवाओंपर कॉल करना असंभव हो जाता है, जिससे बीमार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने में गंभीर मुश्किलें आती हैं।गांव में मोबाइल नेटवर्क की कमी से छात्रों, व्यापारियों और अन्य ग्रामीणों के ऑनलाइन कार्यों को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। डिजिटल युग में यह समस्या ग्रामीणों के विकास में बड़ी रुकावट बन चुकी है।ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से जियो टॉवर लगाने की मांग की है ताकि संचार सुविधा में सुधार हो।आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच आसान बने। और डिजिटल कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हों।ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदय से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है।इस दौरान रामसिंह,सनाऊ उयके,उभराम,बाबूलाल,धनीराम शोरी,संतुराम जैन,रतनलाल मौजूद थे।

0 Comments