Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: बंजारी माता मंदिर में गोयल ग्रुप ने कराया भंडारा

 बंजारी माता मंदिर में गोयल ग्रुप ने कराया भंडारा



दुर्गुकोंदल। विगत नौ दिनों से बंजारी माता मंदिर हाहालद्दी में शारदीय नवरात्रि की धूम मची हुई है। हज़ारों की तादाद में श्रद्धालु प्रति दिन माता रानी के दर्शन प्राप्त करने आ रहे हैं। गोयल ग्रुप द्वारा पूरी नवरात्रि माता को भोग प्रसाद चढ़ाया गया और आज नवमी के दिन विशेष रूप से विशाल भंडारा आयोजित किया गया। आपको बता दें कि गोयल ग्रुप द्वारा पिछले 10 वर्षों से लगातार प्रत्येक नवरात्रि में नवमी के दिन विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मातारानी के भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। गोयल ग्रुप के सहायक महाप्रबंधक डी एन मोहन्ता नें बताया कि जब से हमारा संस्थान यहाँ कार्यरत है तब से लगातार हर नवरात्रि में हम माता की सेवा करते आ रहे हैं और मातारानी की कृपा से यह सेवा कार्य सतत ऐसे ही चलता रहेगा। माइंस प्रबंधन द्वारा भण्डारे के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए बंजारी माता मंदिर समिति का भी आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments