*भाजपा का विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर संकल्प अभियान देवभोग कृषि मंडी में सम्पन्न हुआ*
*संघ के तर्ज पर भाजपा लाना चाहती है समाज में पंच परिवर्तन
गरियाबंद --देवभोग के मंडी परिसर में बीते कल भाजपा का विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर संकल्प अभियान भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच सम्पन्न हुआ।इस आत्मनिर्भर अभियान में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के संगठन मंत्री पवन साय के अलावा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी सहित राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू,संतोष उपाध्याय,गोवर्धन मांझी, डमरूधर पुजारी ज़िला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर शामिल हुये।
*समाज में पंच परिवर्तन से होगा देश आत्मनिर्भर -पवन साय*
संकल्प अभियान में उपस्थित संगठन मंत्री पवन साय ने संघ के विचारधारा को आगे बढ़ाने अपने उद्बोधन में समाज में सामाजिक समरसता, पर्यावरण सुरक्षा, स्व का बोध, कुटुम्ब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य का बोध पर प्रकाश डालते हुये कहा समाज में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, स्वभाषा का प्रयोग प्रकृति आधारित उत्पादों का संरक्षण व उपयोग,देशी पर्यटन स्थलों का संवर्धन का जन जागरण लाने की आवश्यकता है इसी परिवर्तन से देश आत्मनिर्भर होगा। वहीं पवन साय ने संकल्प अभियान में उपस्थित कार्यकर्ताओं को इसका संकल्प भी दिलाया।
*स्वदेशी उपयोग का बोध कराने कार्यक्रम स्थल पर बुनकर सोसायटी ने लगाया स्टाल*
वहीं कार्यक्रम में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने का बोध कराने वर्षों से संचालित बुनकर सोसायटी मुंगझर का हाथकरघा वाले खादी वस्त्र का स्टाल लगाया गया कार्यक्रम में उपस्थित संगठन मंत्री पवन साय राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने हाथ करघा वाले देशी वस्त्र खरीदें।आपको बता दें की मुंगझर में संचालित हाथकरघा खादी उद्योग पिछले 5 दशक से स्थापित है और खादी ग्रामोद्योग से संचालित ये उद्योग क्षेत्र के महरा जाति के लोगों स्वरोजगार और पूर्णतः स्वदेशी है।
*संगठन मंत्री का पहला प्रवास कार्यकर्ताओं दिखा भारी जोश हुआ जोरदार स्वागत*
भाजपा के संगठन मंत्री पवन साय किसी विधानसभा स्तर के कार्यक्रम में शामिल होने देवभोग पहली बार पहुंचे थे जहां कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखा तो वहीं संगठन मंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ जोशीला स्वागत किया, संगठन के प्रदेश नेतृत्व के मुखिया पवन साय के आत्मनिर्भर संकल्प अभियान में शामिल होने को लेकर पहुंचे विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच बिन्द्रानवागढ़ विस के नेतृत्व की चाहत रखने वाले नेता भी भी दिखे।

0 Comments