Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: जिला हॉकी संघ बालोद द्वारा राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट (द्वितीय संस्करण 2025–26) का पोस्टर विमोचन

लोकेशन बालोद 

संजय कुमार 


जिला हॉकी संघ बालोद द्वारा राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट (द्वितीय संस्करण 2025–26) का पोस्टर विमोचन



बालोद। जिला हॉकी संघ बालोद द्वारा आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट (द्वितीय संस्करण 2025–26) की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। यह प्रतियोगिता बालिका वर्ग 16 वर्ष के लिए कन्नेवाड़ा–करहीभदर में आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले की उभरती हुई प्रतिभाएँ भाग लेंगी।


टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन जिला हॉकी संघ बालोद के अध्यक्ष श्री टोमन साहू (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद एवं चेयरमैन, छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी) के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत सिन्हा, संरक्षक श्री राजेश घोड़ेसवार, संरक्षक श्री किशोर कराड़े, सचिव श्री तोरण सिन्हा, अध्यक्ष श्री मिथिलेश तारम एवं हॉकी कोच श्री दीपक तारम उपस्थित थे।


कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कहा कि इस टूर्नामेंट से जिले की प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। साथ ही, इससे हॉकी खेल को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।


जिला हॉकी संघ ने बताया कि प्रतियोगिता से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और बालिकाओं को उच्च स्तरीय खेल मंच प्राप्त होगा। 

Post a Comment

0 Comments