Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: SIR फॉर्म आवेदन में हो रही परेशानियों पर युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा, जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने उच्च अधिकारियों को दी जानकारी

 लोकेशन बालोद 

संजय कुमार 


SIR फॉर्म आवेदन में हो रही परेशानियों पर युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा, जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने उच्च अधिकारियों को दी जानकारी



बालोद। जिले में चल रहे SIR फॉर्म आवेदन प्रक्रिया में लगातार सामने आ रही दिक्कतों ने आम जनता को परेशान कर दिया है। लोगों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की टीम लगातार फॉर्म भरने में सहयोग कर रही है। लेकिन सहायता के दौरान कई गंभीर समस्याएँ सामने आ रही हैं, जिनकी जानकारी बोकडे ने उच्च अधिकारियों को देते हुए त्वरित समाधान की मांग की है।


सबसे बड़ी समस्या आवेदन हेतु उपयोग किए जा रहे ऐप में बताई जा रही है, जो सही तरीके से जानकारी एक्सेप्ट नहीं कर रहा है। कई आवेदक डेटा अपलोड नहीं कर पा रहे, तो कई बार ऐप बार-बार हैंग होकर बंद हो जा रहा है। इससे आम नागरिकों को परेशानी के साथ-साथ लंबी कतारों में समय भी बर्बाद हो रहा है।


इसके अलावा अन्य राज्यों से विवाह के उपरांत छत्तीसगढ़ आई महिलाओं के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिस्टम में 2003 की मतदाता सूची अनिवार्य बताई जा रही है, लेकिन कई महिलाओं का उस सूची में नाम न होने के कारण उनके आवेदन स्वीकार नहीं हो पा रहे। इससे सैकड़ों परिवारों को निराशा और भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।


युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विभागीय एवं उच्च अधिकारियों को विस्तार से अवगत कराया है। उन्होंने मांग की है कि तकनीकी खामियों को तुरंत दूर किया जाए और नियमों में लचीलेपन के साथ उन महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए जाएँ, जिनके नाम 2003 की सूची में स्वाभाविक रूप से उपलब्ध नहीं हो सकते।


जनता की सहायता में जुटी युवा कांग्रेस की टीम ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, वे लगातार लोगों की मदद करते रहेंगे।


यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और आमजन अब प्रशासन के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments