*अवैध वनाधिकार पट्टा निरस्तीकरण की रिपोर्ट लंबित, तहसीलदार दुर्गूकोदल को नोटिस*
दुर्गूकोंदल।ग्राम सटेली में अवैध वनाधिकार पट्टा निरस्तीकरण की कार्यवाही को लेकरअनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर ने नोटिस जारी करते हुए तहसीलदार दुर्गूकोदल को जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामवासियों ने आरोप लगाया था कि ग्राम सटेली निवासी सावित्री भुआर्य को अवैध तरीके से वनाधिकार पट्टे जारी किए गए हैं ।इस अवैध वनाधिकार पट्टे को निरस्त करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी के कार्यलय मे आवेदन प्रस्तुत किया गया था।जिस पर जांच के लिए तहसीलदार दुर्गूकोदल को निर्देशित किया गया था।लेकिन अभी तक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिससे प्रकरण में आगे की कार्यवाही लंबित है।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने तहसीलदार दुर्गूकोदल को स्पष्ट अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन और अधिकार अभिलेख (रिकॉर्ड) को संलग्न कर आगामी सुनवाई तिथि 17 नवंबर 2025 से पूर्व अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर आवश्यक कार्रवाई की संभावना जताई गई है।

0 Comments